Breaking News

बच्चों ने चलाई साइकिल, पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

बच्चों ने चलाई साइकिल, पर्यावरण बचाने का दिया संदेश
टोंक, 5 जून। वंदे गंगा- जल संरक्षण जन अभियान के तहत गुरुवार को जिला खेल स्टेडियम टोंक में साइकिल रैली का आयोजन खेल विभाग द्वारा किया गया। इस दौरान में बच्चों ने साइकिल रैली में उत्साह से भाग लेते हुए खेल स्टेडियम से गांधी पार्क तक साइकिल से रैली द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ खेल प्रशासक दुर्गा शंकर शर्मा, शारीरिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष शिवराज यादव, शारीरिक शिक्षा अधिकारी अनिल गुप्ता, तीरंदाजी संघ के संजय शर्मा, एथलेटिक्स संघ के कार्तिकेय शर्मा जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक संजय बंसीवाल एवं रेखराज धाकड़, बंशीलाल गुर्जर, पवन गुर्जर स्टाफ गण, कई खेल संघों के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया।

आज होगा इन कार्यक्रमों का आयोजन
वंदे गंगा- जल संरक्षण जन अभियान के तहत शुक्रवार को जल संसाधन विभाग द्वारा नहरों की जल उपयोगिता संगम एवं कृषकों के सहयोग से साफ-सफाई, जलदाय विभाग द्वारा भामाशाहों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से वंदे गंगा जल सेवा एवं जल परीक्षण अभियान किया जाएगा। इसी तरह विद्युत विभाग द्वारा ट्रांसफार्मरों के आसपास साफ-सफाई, पुलिस द्वारा श्रमदान, स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा जल संग्रहण संरचना से गाद निकालना, साफ-सफाई, श्रमदान एवं अन्य साफ-सफाई का कार्य किये जाएंगे।

Check Also

डिग्गी में ‘फ्री एसी’ का नया खेल! ऑफरों की चमक में छिपे सवाल, उपभोक्ताओं को सतर्क रहने की जरूरत

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor डिग्गी में ‘फ्री एसी’ का नया खेल! ऑफरों …