Breaking News

विश्व पर्यावरण दिवस पर परिण्डे वितरित कर परिण्डे दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश 

विश्व पर्यावरण दिवस पर परिण्डे वितरित कर परिण्डे दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश 

मालपुरा (टोंक)। पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण व जागरूकता के लिए मानव मित्र मण्डल सेवा संस्थान मालपुरा के तत्वाधान में परिण्डा बांधों महाअभियान के तहत्त मालपुरा शहर में अपना मेडिकल स्टोर मालपुरा पर पक्षी परिण्डों का वितरण किया व उपखंड के लाम्बाहरिसिंह, बागड़ी, सहीत अन्य जगह पर परिण्डे बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है।
संस्थान संस्थापक नोरत मल वर्मा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण में पशु पक्षियों का अहम् योगदान हे हमें उनका संरक्षण करना चाहिए, तथा उनके लिए लिए दाने-पानी की व्यवस्था करें और अधिक से अधिक परिंडे लगा नेक कार्य में अपना योगदान करें। वही संस्थान उपाध्यक्ष नरेन्द्र फुलवारियां ने कहां कि पर्यावरण के संरक्षण के लिए हमें अधिक से अधिक पेड लगाने चाहिए, आनी वाली वर्षा ऋतु में सभी अधिकाधिक पेड़ लगाये।इस अवसर पर संस्थान संस्थापक एडवोकेट नोरत मल वर्मा, उपाध्यक्ष नरेन्द्र फुलवारियां निर्मल कुमार वर्मा, विजय गोतम, रामसिंह आकोदिया,चाचा चौधरी,नंदकिशोर लक्षकार, मनीष टेलर, रामबाबू सेन,घासी मीणा, अहसान खान नागौरी, कुलदीप मोर्य, मनोज वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Check Also

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor “जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक …