504 Gateway Time-out


nginx
Breaking News

मानव मित्र मण्डल सेवा संस्थान ने परिण्डा बांधों महाअभियान का किया शुभारंभ

मानव मित्र मण्डल सेवा संस्थान ने परिण्डा बांधों महाअभियान का किया शुभारंभ

लाम्बाहरिसिंह (टोंक): गर्मियो में मनुष्य तो जैसे तैसे पानी की व्यवस्था कर लेता है, लेकिन बेजुबान पक्षियों को दाना पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। हीट वेव तथा पानी के कमी से गर्मी में कई पक्षीयों की अकाल की मौत हो जाती है। इस भयंकर गर्मी में पानी की कमी के कारण किसी भी पक्षी की मौत न हो इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए मानव मित्र मण्डल सेवा संस्थान ने संस्थान के कार्यालय से परिण्डा बांधों महा अभियान की शुरुआत की।
संस्थान के परिंण्डा बाँधो महा अभियान का शुभारंभ भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुनील सोनी, समाजसेवी रमेशचंद वैष्णव,व आंटोली प्रशासक प्रतिनिधि बिहारी लाल साहू, ग्राम सहकारी समिति अध्यक्ष महिपाल चौधरी के आतिथ्य में संस्थान कार्यालय से इस परिण्डा बांधों अभियान का शुभारंभ किया तथा संस्थान कार्यालय, आयुर्वेदिक औषधालय, सिताराम चोक सहित अलग-अलग जगहों पर परिण्डा लगाकर इस अभियान की शुरुआत की।
भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुनील सोनी ने संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते कहा कि गर्मियों में कई परिंदों और पशुओं की मौत पानी की कमी के कारण हो जाती है, लोगों का थोड़ा सा प्रयास घरों के आस पास उड़ने वाले परिंदों की प्यास बुझाकर उनकी जिंदगी बचा सकता है। मालपुरा उपखण्ड में तपती धरती तथा हिट वेव में पक्षियों को पानी की तलाश में इधर उधर भटकना ना पड़े। इस उद्देश्य को लेकर संस्थान द्वारा अभियान चलाया जा रहा है व आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक करने का संदेश भी दे रहे है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर जो जागरूकता अभियान चलाया है, वह बहुत ही सराहनीय है।
समाजसेवी रमेशचंद वैष्णव ने कहा कि सुबह आंखें खुलने के साथ ही घरों के आस-पास गौरेया, मैना और अन्य पक्षियों की चहक सभी के मन को मोह लेती है। घरों के बाहर फुदकती गौरेया बच्चों सहित बड़ों को भी अपनी ओर आकर्षित करती है। गर्मियों में घरों के आसपास इनकी चहचहाहट बनी रहे, इसके लिए जरूरी है कि लोग पक्षियों से प्रेम करें और उनका विशेष ख्याल रखें उनकेे लिए दाने-पानी की व्यवस्था करें और अधिक से अधिक परिंडे लगा नेक कार्य में अपना योगदान करें। परिण्डे लगाना पूण्य व परोपकार का कार्य है।
सहकारिता समिति अध्यक्ष महीपाल चौधरी ने कहा कि सभी पंछियों के लिए सुबह दाना-पानी की व्यवस्था करें,तथा नियमित पंछियों को दाना डालें।
संस्थान संस्थापक एडवोकेट नोरत मल वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि संस्थान से इससे पूर्व सेल्फी विथ परिंडा अभियान की शुरूआत की गई थी जिसमें लोगों को अधिक से अधिक परिण्डे लगाने के लिए के लिए प्रेरित किया गया था, तथा एक वाट्सअप नम्बर जारी कर लगाये गये परिण्डो की सेल्फी भेजने का संदेश जारी किया गया था , जो सर्वश्रेष्ठ सेल्फी होगी उसे संस्थान द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर संस्थान एडवोकेट संस्थापक नोरत ‌मल वर्मा,विजय गौतम,रामबाबू सैन, रमेशचंद साहू,गोपाल गुर्जर, रामसिंह अकोदिया,प्रदीप वर्मा रामावतार खटिक, बोदू वर्मा उपस्थित रहे।

Check Also

डिग्गी में ‘फ्री एसी’ का नया खेल! ऑफरों की चमक में छिपे सवाल, उपभोक्ताओं को सतर्क रहने की जरूरत

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor डिग्गी में ‘फ्री एसी’ का नया खेल! ऑफरों …