Chief Editor
पुलिस थाना पचेवर की प्रभावी कार्यवाही, भैंसे चोरी के मामले में फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार
मालपुरा (टोंक)। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान टोंक के आदेशानुसार चोरी की वारदातों की गम्भीरता के मध्यनजर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा मोटाराम बेनीवाल व पुलिस उप अधीक्षक मालपुरा आशीष प्रजापत के मार्गदर्शन में मन थानाधिकारी मुकेश चौधरी उप निरीक्षक पुलिस थाना पचेवर के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के गांव कुरथल में भैंस चोरी के मामले में टीम का गठन कर 2 अभियुक्तो को पूर्व मे गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। शेष 2 अभियुक्तो को गिरफतार किया गया।
पचेवर थानाधिकारी मुकेश चौधरी ने बताया कि दिनांक 01.04.2025 को प्रार्थी भगवानसिंह पुत्र संग्राम सिंह जाति राजपूत निवासी कुरथल थाना पचेवर जिला टोंक कि एक लिखित रिपोर्ट इस आशय कि प्राप्त हुई कि प्रार्थी कि दिनांक 19.03.2025 कि रात्रि को बाडे मे बंधी 2 भैसो व 1 पाडी को अज्ञात चोर चोरी कर ले गये। जिनकी काफी तलाश कि नही मिले। इत्यादि पर अभियोंग संख्या 59/2025 धारा 305 बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान प्रराम्भ किया गया।
राजस्थान लाइव न्यूज 24 Latest Online Breaking News