Breaking News

भाजपाई भूले संस्थापक सदस्य की पुण्यतिथि मनाना, नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष को भी नहीं आई याद ?

मालपुरा (टोंक)। भाजपा के संस्थापक सदस्य एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मंगलवार को जिलेभर में मनाई गई। लेकिन मालपुरा शहर में नवनियुक्त अध्यक्ष जिनेन्द्र मेंदवास्या सहित भाजपा कार्यकर्ता भी भाजपा के संस्थापक सदस्य पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाना भूल गए। हाल ही में भाजपा आलाकमान के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष अजित मेहता ने मालपुरा भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष के पद पर जिनेन्द्र मेंदवास्या को नियुक्त किया है। लेकिन नियुक्ति के बाद से ही भाजपा कार्यकर्ता लगातार नवनियुक्त अध्यक्ष का विरोध कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं के एक गुट का आरोप है कि नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष ना तो पार्टी की रीति नीति की जानकारी रखते हैं और ना ही पार्टी की गतिविधियों में कभी सक्रिय भूमिका निभाई है। नवनियुक्त अध्यक्ष को केवल पद से मतलब है, इनको क्या पता कि पार्टी में कब किसकी पुण्यतिथि मनाते हैं और कब जयंती ? एक कार्यकर्ता ने तो यह तक कह दिया कि अगर धनबल के आधार पर पार्टी आलाकमान मंडल अध्यक्ष बनाते रहे तो संस्थापक सदस्य की पुण्यतिथि तो क्या इनको पार्टी स्थापना दिवस तक याद नही रहेगा।

Check Also

आम सूचना का खेल! अखबार में छपी, शहर में नहीं मिली — आपत्ति का समय भी निकल गया

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor आम सूचना का खेल! अखबार में छपी, शहर …