Breaking News

मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव 12 जनवरी को, जिले के 232 कार्मिकों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे

मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव 12 जनवरी को, जिले के 232 कार्मिकों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे
टोंक, 10 जनवरी। मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन युवा दिवस रविवार, 12 जनवरी को कृषि ऑडिटोरियम बमोर गेट टोंक में आयोजित किया जाएगा। जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने बताया कि राज्य स्तरीय रोजगार उत्सव में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जयपुर से नवनियुक्त चयनित कार्मिकों को वर्चुअली संबोधित कर उनके साथ संवाद करेंगे। जिला कलेक्टर ने जिला स्तरीय कार्यक्रम के नोडल अधिकारी कोषाधिकारी हरीश कुमार लालावत एवं रोजगार अधिकारी राजकुमार मीणा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला कोषाधिकारी ने बताया कि रोजगार उत्सव में टोंक जिले से 126 कनिष्ठ लेखाकार, 103 कांस्टेबल एवं शिक्षा विभाग के 3 कार्मिकों समेत कुल 232 कार्मिकों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।

Check Also

जैन साधु-संतों की सुरक्षा को लेकर उठी मांग, केंद्र व राज्य सरकार से ‘संत सुरक्षा नीति’ लागू करने की अपील

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor जैन साधु-संतों की सुरक्षा को लेकर उठी मांग, …