Breaking News

मानव मित्र मण्डल सेवा संस्थान ने नववर्ष पर जरूरतमंद लोगों को किए ऊनी वस्त्र वितरित

मानव मित्र मण्डल सेवा संस्थान ने नववर्ष पर जरूरतमंद लोगों को किए ऊनी वस्त्र वितरित

लाम्बाहरिसिंह (टोंक)। किसी जरूरतमंद की मदद करके उसके चेहरे पर जो मुस्कान आती है, वो संतोष किसी पीड़ित कमजोर की मदद करके ही प्राप्त किया जा सकता हैं। नववर्ष के अवसर पर मानव मित्र मण्डल सेवा संस्थान मालपुरा ने संस्थान कार्यालय से गणेशपुरा से आये बावरी समुदाय के दो दर्जन से अधिक जरूरतमंद लोगों को गर्म कम्बल, दरी व स्वेटर, का वितरण किया। जिससे स्वेटर पाकर सभी के चेहरे पर मुस्कान आ गई। संस्थान संस्थापक एडवोकेट नोरत मल वर्मा ने बताया कि मानवता और परोपकार के लिए किए गए कार्य हमें जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए प्रेरित करते हैं। संस्थान के द्वारा वस्त्र दान अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत जरूरतमंद लोगों व बच्चों को गर्म कपड़ों, व स्वेटर का वितरण किया जा रहा है। संस्थान के सचिव संजय कुमार पाराशर ने सामान्य ज्ञान के प्रश्न पुछकर शैक्षणिक स्तर की जानकारी ली तथा कालीबाई भील और एकलव्य की कहानी बताते हुए व बच्चों को अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने के लिए प्रेरित किया। संस्थान सचिव संजय कुमार पाराशर ने बताया की हाड कंपकंपाती कड़ाके की ठंड को देखते हुए संस्थान ने जरूरतमंद लोगों को नववर्ष के अवसर पर कम्बल, दरी, व स्वेटर का वितरण किया है। उन्होंने कहा कि संस्थान सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में हमेशा अग्रणी रहता है। इसी के तहत संस्थान के द्वारा खुले आसमान में जीवन यापन करने वाले बेसहारा, जरूरतमंद लोगों की मदद हेतु वस्त्रदान अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें भामाशाह भी बढ़-चढ़कर के सहयोग कर रहे हैं। इस दौरान संस्थापक अध्यक्ष एडवोकेट नोरत मल वर्मा, सचिव संजय कुमार पाराशर, समाजसेवी चाचा चौधरी, मंजु देवी वर्मा, महेंद्र वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Check Also

पौषबड़ा महोत्सव का हुआ आयोजन, पारीक समाज ने पाई पंगत प्रसादी

🔊 इस खबर को सुने Gopal NayakChief Editor पौषबड़ा महोत्सव का हुआ आयोजन, पारीक समाज …