Breaking News

टोंक जिले के खिलाड़ियों ने रचा इतिहास

टोंक जिले के खिलाड़ियों ने रचा इतिहास

टोंक। सब जूनियर स्टेट जूडो चैंपियनशिप 2024 सरदारशहर चूरू में आयोजित हुई। उसमें टोंक जिले और सोड़ा जुड़ो अकेडमी के खिलाड़ियों ने तीन गोल्ड और तीन ब्रांच मेडल जीतकर इतिहास रचा और लड़कियों की टीम ने चैंपियनशिप अपने नाम की। आज से पहले कभी जिले के खिलाड़ियों ने इतने मेडल नहीं जीते, इस बार प्रतियोगिता में टोंक जिले के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। इसमें लड़कियों का काफी अच्छा प्रदर्शन रहा, लड़कियों ने 5 मेडल जीतकर साबित कर दिया कि अब लड़कियां पीछे नहीं हैं। वहीं 32 किलोग्राम में अंतिमा चौधरी ने स्वर्ण पदक, 40 किलोग्राम में वंशिका गोस्वामी ने स्वर्ण पदक, 57 किलो ग्राम में अंजली चौधरी ने स्वर्ण पदक, 52 किलोग्राम में छवि सैनी कांस्य पदक, रेणु चौधरी ने +57 किलो ग्राम में कांस्य पदक, अभिषेक सैनी 25 किलोग्राम में कांस्य पदक जीता। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से क्षेत्र में खुशी की लहर है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। आयुष शर्मा ने दी जानकारी।

Check Also

केकड़ी रोड पर अवैध बजरी स्टॉक का जाल, खुलेआम चल रहा कारोबार ?

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor केकड़ी रोड पर अवैध बजरी स्टॉक का जाल, …