Breaking News

पूर्व आदर्श सैनिक कल्याण संस्थान के नवीन उपाध्यक्ष बने रामेश्वर सिंह चौधरी

पूर्व आदर्श सैनिक कल्याण संस्थान के नवीन उपाध्यक्ष बने रामेश्वर सिंह चौधरी

मालपुरा (टोंक)। शहर के पीनणी रोड़ पर स्थित शहीद स्मारक पर रविवार को पूर्व आदर्श सैनिक कल्याण संस्थान की मीटिंग आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता संस्था के संरक्षक शिवजी राम चौधरी ने की। साथ ही संस्था में एक नए उपाध्यक्ष का चुनाव भी किया गया। उपाध्यक्ष पद पर रामेश्वर सिंह चौधरी पारली को नियुक्त किया गया।

आगामी 16 दिसंबर को मनाया जाने वाले विजय दिवस पर चर्चा की गई। साथ ही शहीद स्मारक का नव निर्माण कार्य शुरू करने और सामुदायिक भवन की नींव रखने पर भी चर्चा की गई। इस दौरान संस्था के सभी पदाधिकारी पूर्व अध्यक्ष कैप्टन सूरजमल गुर्जर, वर्तमान अध्यक्ष श्री राम चौधरी, संस्था के कोषाध्यक्ष रामनारायण गुर्जर, गिरिराज पुरी, रामलाल फौजी, जितेंद्र सिंह, जबर सिंह, पेटी अफसर शिवरतन शर्मा, शिवराज चौधरी, जयराम पटवारी, सरदार मेजर रामलाल खाती, लाल सिंह फौजी, संस्था के उपाध्यक्ष नंदसिंह खंगारोत, रामेश्वर सिंह चौधरी सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। श्री राम चौधरी अध्यक्ष पूर्व सैनिक आदर्श कल्याण संस्थान मालपुरा ने दी जानकारी।

Check Also

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor “जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक …