Breaking News

ज्यूस और फूलमालाओं की दुकान में तब्दील हुए सरस डेयरी बूथ, जिम्मदारों ने साध रखी चुप्पी

ज्यूस और फूलमालाओं की दुकान में तब्दील हुए सरस डेयरी बूथ, जिम्मदारों ने साध रखी चुप्पी

मालपुरा (टोंक)। सरस डेयरी बूथों से बेरोजगारों को रोजगार मिलने के साथ ही लोगों को सरस के उत्पाद आसानी से मुहैया हो सकें, इसी को लेकर पालिका प्रशासन द्वारा सरस डेयरी बूथ आवंटित किए गए थे। अब हालात यह है कि सरस डेयरी बूथों पर दूध, छाछ, दही या सरस के अन्य उत्पाद मिले या नही मिले लेकिन तम्बाकू उत्पाद, ज्यूस और फूल मालाएं जरूर मिल जाएगी।

नगर पालिका मालपुरा की नाक के नीचे सरस डेयरी बूथ पर बेख़ौफ़ होकर फूल मालाओं के साथ अन्य सामान का विक्रय किया जा रहा है। वहीं हायर सेकेंडरी स्कूल के बाहर बूथ पर ज्यूस बेचा जा रहा है, तो कई जगह तम्बाकू उत्पाद। कई बार खबरें प्रकाशित करने के बाद भी सम्बन्धित विभाग और पालिका प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। बड़ी बात तो यह सामने आई कि कई आवंटियों ने तो अपना बूथ अन्य लोगों को किराए पर उपलब्ध करवा रखा है। कई बूथ ऐसे भी है जिनको जगह आवंटित होने के बाद भी जगह नही मिलने के कारण संचालित नही किए जा रहे हैं। तो कई ऐसे भी है जिन्हें जगह आवंटित हो गई, बूथ भी लगा लिया फिर भी बंद पड़े हैं। सम्बन्धित विभाग और पालिका प्रशासन को इन बूथों की जांच कर कार्यवाही करनी चाहिए, जिससे अन्य पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ मिल सके।

Check Also

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor “जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक …