Breaking News

कुएं में गिरने से विवाहिता की मौत, शव किया परिजनों को सुपुर्द

कुएं में गिरने से विवाहिता की मौत, शव किया परिजनों को सुपुर्द
मालपुरा (टोंक)। उपखण्ड के डूंगरी कलां गांव में बुधवार को अचानक पैर फिसलने से कुएं में गिरी विवाहिता की पानी में डूबने से मौत हो गई। डिग्गी थाना अंतर्गत डूंगरी कला गांव के पास बागरियो की ढाणी में यह हादसा घटित हुआ। सीमा बैरवा पत्नी भंवरलाल बैरवा उम्र 32 वर्ष निवासी डूंगरी कला कुंए पर नहाने गई थी। अचानक पैर फिसलने से वो कुंए में जा गिरी।
कुंए में पानी गहरा होने के कारण डूबने से विवाहिता की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर डिग्गी थाना अधिकारी ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। डिग्गी थानाधिकारी ने बताया कि सीमा बैरवा कुंए पर नहाने गई थी और अचानक पैर फिसल जाने से कुंए में जा गिरी। जिसके कारण सीमा की मौत हो गई। ग्रामीणों की सहायता से महिला के शव को कुएं से बाहर निकाला गया। शव को डिग्गी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को  सुपुर्द किया गया। पुलिस द्वारा मामले में जांच की जा रही है।

Check Also

सवालों से प्रचार तकः बदलती कलम पर बड़ा सवाल

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor सवालों से प्रचार तकः बदलती कलम पर बड़ा …