Breaking News

कांग्रेस जनों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

कांग्रेस जनों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

मालपुरा (टोंक)। व्यास सर्किल स्थित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। स्व. इंदिरा गांधी की तस्वीर पर फूलमाला चढ़ाकर उनके प्रति कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि भारतीय राजनीति के इतिहास में इंदिरा गांधी को विशेष रुप से याद रखा जाता है। एक तेज तर्रार, त्वरित निर्णायक क्षमता और लोकप्रियता ने इंदिरा गांधी को देश और दुनिया की सबसे ताकतवर नेताओं में शुमार कर दिया।

इंदिरा गांधी को तीन कार्य के लिए देश सदैव याद करता है। पहला बैंकों का राष्ट्रीयकरण, दूसरा पाकिस्तान को पराजित कर बंगलादेश का उदय करने एवं तीसरा राजा- राजबाड़ी प्रथा को समाप्त करना। ब्लॉक अध्यक्ष गोगाराम जाट ने संगठन की मजबूती के लिए विचार रखते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं में अनुशासनात्मक शैली के साथ कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया साथ ही पार्टी हित सर्वोपरि मानते हुए कांग्रेस विचारधारा का प्रचार प्रसार करने के लिए कांग्रेस जनों से अपील की। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोगाराम जाट, भैरू लाल जाट, गोपाल चोपडा, गोविन्द चौधरी, गोपाल चौधरी, सतार अली, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बुद्धिप्रकाश टेलर, उस्मान अली नागौरी, गोपाल लाल बैरवा, कैलाश बैरवा, इलियास मोहम्मद, रामकिशन भादू, दिनेश चौधरी, गिर्राज शेरावत, नूर मोहम्मद, कैलाश दरोगा, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मंशाराम स्वामी, सोशल मीडिया संयोजक नरेन्द्र फुलवारिया, मुकेश कुमार माली, रईस नागौरी, मोहम्मद हनीफ, भगवान सिंह गुर्जर, रमेश सैनी सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Check Also

केकड़ी रोड पर अवैध बजरी स्टॉक का जाल, खुलेआम चल रहा कारोबार ?

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor केकड़ी रोड पर अवैध बजरी स्टॉक का जाल, …