Breaking News

प्रतियोगी परीक्षा तैयारी हेतु महाविद्यालय में व्याख्यानमाला का हुआ आयोजन

प्रतियोगी परीक्षा तैयारी हेतु महाविद्यालय में व्याख्यानमाला का हुआ आयोजन

टोडारायसिंह (केकड़ी)। राजकीय महाविद्यालय टोडारायसिंह में सोमवार को विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षा तैयारी हेतु व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया ।

व्याख्यान माला के मुख्य वक्ता डॉ. शशिकांत बैरवा रहे। डॉ. बैरवा ने विद्यार्थियों को प्रशासनिक सेवाओं के साथ ही रीट, सीईटी, प्रीएसटीसी पटवारी जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कैसे करें इसकी जानकारी साझा की। व्याख्यानमाला में डॉ. महीपाल सिंह खंगारोत ने विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर अभी से उसे प्राप्ति का प्रयास करने हेतु प्रेरित किया तथा पढ़ने का सही तरीका विद्यार्थियों को बताया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गोपाल लाल माली द्वारा किया गया।

Check Also

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor “जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक …