Breaking News

माणक चौक गणेश मंदिर में मनाया गया भव्य गणेश जन्मोत्सव, पालिकाध्यक्ष ने की शिरकत

माणक चौक गणेश मंदिर में मनाया गया भव्य गणेश जन्मोत्सव, पालिकाध्यक्ष ने की शिरकत

मालपुरा (टोंक)। श्री गणेश जन्मोत्सव समिति मालपुरा के तत्वावधान में माणक चौक बाजार स्थित गणेश मंदिर में आज दिनांक 7 सितंबर शनिवार को प्रातः 11:30 बजे हर्षोल्लास के साथ गणेश जन्मोत्सव मनाया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष सोनिया मनीष सोनी ने शिरकत कर गजानन्द गणेश जी महाराज की विधिवत पूजा अर्चना की। इस अवसर पर लड्डू (मोदको) की झांकी, फूल बंगला झांकी, सजीव झांकियां सजाई गई। वहीं शाम 7:00 बजे 108 दीपको से महा आरती व रात्रि में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। समिति के रामबाबू खंडेलवाल व सुनील जैन जनता टेंट हाउस ने दी जानकारी।

Check Also

सवालों से प्रचार तकः बदलती कलम पर बड़ा सवाल

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor सवालों से प्रचार तकः बदलती कलम पर बड़ा …