Breaking News

पायलट के जन्मदिन पर काँग्रेसिजनों में दिखाई दी आपसी फूट, दोनों गुटों ने अलग अलग मनाया जन्मदिन

पायलट के जन्मदिन पर काँग्रेसिजनों में दिखाई दी आपसी फूट, दोनों गुटों ने अलग अलग मनाया जन्मदिन

रिपोर्ट उमाशंकर शर्मा, टोडारायसिंह । राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के जन्म दिन पर उप खण्ड मुख्यालय पर कांग्रेस जन अलग-अलग गुटो मे बंटे नजर आए वरिष्ठ कांग्रेस जनो ने पूर्व ब्लाक कांग्रेस कार्यालय पर आतिश बाजी कर व केक काट तथा गौ शाला में गायो को चारा व गुड खिलाकर मनाया।

वहीं दूसरी और कांग्रेस जनों की भावना के विरूद्ध बने ब्लॉक अध्यक्ष ने अपने चन्द कमल कांग्रेसियों के साथ गौ शाला में गायों को चारा खिलाकर जन्म दिन मनाने की औपचारिकता पूरी कर अपना पल्ला झाड़ लिया, जो कांग्रेस पार्टी ही नही पूरे ब्लाक क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वरिष्ठ कांग्रेस जनो ने बताया की गत 8-9 माह पूर्व पैराशूट से आये एक बिजनेस मैन नेताजी जो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा का बिजेनस पार्टनर बता यहा से विधान सभा का चुनाव लड़ चुनाव तो हारा ही वहीं कांग्रेस में गुटबाजी को पनपा दिया। तीन दशक से टोड़ा मालपुरा विधान सभा से कांग्रेस पार्टी बिल्कुल समाप्त सी होती जा रही है। इसको संघठित करने के बजाए पैराशूट नेता जी ने कांग्रेस संगठन में ओर टुकड़े कर दिए। जिसका नजरा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता सचिन पायलेट के जन्म दिन पर देखने को मिला। पूर्व ब्लाक कांग्रेस कार्यालय पर सैकडो कांग्रेस जनो ने पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राम प्रसाद साहू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन लाल अग्रवाल, राम लाल जाट, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सतार भाई, जिला महामंत्री जहुर भाई, पार्षद नवाब राठौड, सद्दाम गहलोत, अरविंद सिंगोदिया, लव कुश वर्मा, हनुमान सिंघल, नन्द लाल रीडर, सेवा दल अध्यक्ष पप्पू सिंगोदिया, शहर सेवादल अध्यक्ष बाबू राठौड़, मोइनुद्दीन, अल्प संख्यक शहर अध्यक्ष सहेराब अली, बब्लू राठोड रामस्वरूप, मोहन वर्मा, सौरभ सर्राफ, बुद्धी प्रकाश, पोखर गुर्जर रसूल मौहम्मद, कलीम, पार्षद सुरेश सैनी, जावेद एडवोकेट, सरदार गहोलत, लियाकत अंसारी, फारूकअन्सारी, सहित सेकड़ो कांग्रेस जनो अपने नेता का जन्म दिन हर्षोल्लास के साथ आम जन को मिठाई खिलाकर मनाया।

Check Also

आम सूचना का खेल! अखबार में छपी, शहर में नहीं मिली — आपत्ति का समय भी निकल गया

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor आम सूचना का खेल! अखबार में छपी, शहर …