Breaking News

गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया

गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया

टोडारायसिंह (केकडी), रिपोर्टर उमाशंकर शर्मा। टोडारायसिंह कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर सिद्धिविनायक भगवान गणेश की पूजा अर्चना बड़े धूमधाम से की गई। गणेश चतुर्थी के पर्व पर शहर में कई स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर वैदिक मंत्रोंच्चारण से भगवान गणेश की पूजा अर्चना बड़े धूमधाम के साथ की गई।

कटला चौराहा पर गणेश मंदिर मे बाजार वालों ने गणेश जी आरती कर प्रसादी वितरण की गई। कस्बे में स्थित चक्राबाई गणेश जी के गणपति बप्पा के दर्शन के लिए अल सुबह 4 बजे से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ पैदल यात्रा कर पहुंच रहे थे। पैदल जाने वाले भक्तों में बड़े बुजुर्गों से लेकर पुरुष, महिलाएं, युवा सहित बालक बालिकाएं शामिल रहे। चक्राबाई गणेश जी का एक ऐसा मंदिर स्थित है जहां दूर-दूर से भक्त भगवान के दर्शन के लिए आते हैं और भगवान के समक्ष अपनी मनोकामना पूरी करने की मन्नत मांगते हैं। बाजार व घरों में गणेश चतुर्थी त्यौहार की चहल-पहल बनी रही। मंदिरों और घरों में भगवान गणेश की पूजा पाठ पूरे विधि विधान के साथ किया गया।

Check Also

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की …