Breaking News

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने बटन दबाकर खोले बीसलपुर बांध के गेट

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने बटन दबाकर खोले बीसलपुर बांध के गेट
टोंक, 6 सितंबर। बीसलपुर बांध के कैचमेंट एरिया में विगत दिनों में अच्छी बारिश होने के कारण निरंतर पानी की आवक होने से शुक्रवार को बांध की भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर पर पहुंचने के बाद सुबह 11 बजे बीसलपुर बांध के दो गेट खोलकर पानी की निकासी की गई। प्रदेश के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना करने के पश्चात स्काडा सिस्टम के तहत कम्प्यूटराइज्ड तरीके से गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू की। इस दौरान जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा एवं पूर्व कृषि मंत्री श्री प्रभुलाल सैनी भी मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि बीसलपुर बांध पेयजल की दृष्टि से जयपुर, अजमेर एवं टोंक जिले के लोगों के लिए लाइफ लाइन है। बीसलपुर समेत जिले के सभी लघु, वृहद एवं मध्यम बांध शत प्रतिशत भरने से लोगों को पेयजल एवं सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिल सकेगा। क्षेत्र में अच्छी फसल का उत्पादन होगा। इसके पश्चात श्री रावत ने बीसलपुर बांध का निरीक्षण कर बांध परियोजना के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने आमजन से अपील की है कि वह नदी के बहाव क्षेत्र में नहीं जाएं।

बीसलपुर बांध के अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र सागर ने बताया कि बीसलपुर बांध के गेट नंबर 9 व 10 को एक-एक मीटर खोलकर लगभग 12 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। यह निकासी बांध में पानी की आवक के अनुरूप ही की जा रही है। इसके बाद समय-समय पर पानी की आवक के आधार पर निकासी या गेट बंद करने का निर्णय लिया जाएगा।

Check Also

15 लाख का यात्री प्रतीक्षालय या लीपापोती? मालपुरा बस स्टैंड पर सुविधाएं नदारद

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor 15 लाख का यात्री प्रतीक्षालय या लीपापोती? मालपुरा …