Breaking News

हनुमान प्रसाद चौधरी को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से किया गया सम्मानित

हनुमान प्रसाद चौधरी को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से किया गया सम्मानित
मालपुरा (टोंक)। राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के दूदू शाखा के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष वरिष्ठ अध्यापक हनुमान प्रसाद चोपड़ा मूल निवासी आखतड़ी (पारली) को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार से बिरला ऑडिटोरियम जयपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा तथा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामनारायण चौधरी, प्रदेश मंत्री रामकिशन बेतुक, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल लाल जाट  तथा अन्य साथियों ने हनुमान प्रसाद चोपड़ा को बधाइयां प्रेषित की। राजेंद्र माली ब्लॉक महामंत्री मालपुरा ने दी जानकारी।

Check Also

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor “जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक …