Breaking News

भरतपुर में 25वें कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

भरतपुर में 25वें कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
भरतपुर। जिला कलेक्टर डॉ अमित यादव सहित पूर्व सैनिकों ने शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर नमन कर श्रद्धांजलि दी।
एंकर भरतपुर में 25वां कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम का आयोजन लोहागढ स्टेडियम में स्मृति वार मेमोरियल स्थल पर मनाया गया।

इस मौके पर कार्यक्रम में मौजूद जिला कलेक्टर डॉ अमित यादव, कर्नल राजेन्द्र सिंह, कर्नल विजय सिंह, कर्नल तेजराम, कर्नल ओमवीर सिंह, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष सुदेश शर्मा, कर्नल रणवीर सिंह सहित जनप्रतिनिधियों ने पुष्प चक्र एवं पुष्प अर्पित कर कारगिल शहीद सहित समस्त वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी राजेन्द्र सिंह, कर्नल तेजराम, कैप्टेन लेखराज, सुदेश शर्मा सहित पूर्व सैनिकों ने युद्व के समय की घटनाओं को सुनाया। इस मौके पर हवलदार रम्मो सिंह ने शहीद स्थल पर गार्ड की नियुक्ति एवं शहीद स्थल पर आसामाजिक तत्वों पर रोक लगाने की मांग की। इस मौके पर जिला कलेक्टर ने कहा कि शहीदों की शहादत एवं वीर सैनिकों की बहादुरी के कारण ही देश सुरक्षित है। सभी को शहीदों का सम्मान करना चाहिए। शहीदों के परिवार के साथ प्रशासन हर सहायता के लिए तैयार है। कार्यक्रम के समापन पर पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष सुदेश शर्मा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Check Also

आम सूचना का खेल! अखबार में छपी, शहर में नहीं मिली — आपत्ति का समय भी निकल गया

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor आम सूचना का खेल! अखबार में छपी, शहर …