जूनोटिक रोगों के प्रसार को रोकने के लिए हमें मिलकर काम करना होगा-डॉ. सौभाग सिंह चौधरी
वर्षा ऋतु में पशुधन सहायकों को निरंतर टीकाकरण करने के निर्देश, लापरवाही बर्दाश्त नहीं
टोंक, 8 जुलाई। शहर के धन्ना तलाई स्थित राजकीय बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय टोंक में संयुक्त निदेशक डॉ. छोटू लाल बैरवा के निर्देश एवं डॉ. सौभाग सिंह चौधरी के नेतृत्व में इंडियन इम्यूनोलॉजिकल कंपनी, लि. हैदराबाद (आईआईएएल) के सहयोग से चिकित्सालय में निशुल्क रेबीज टीकाकरण शिविर लगाया गया। जिसमें शहर के निराश्रित श्वानों एवं पालतू बिल्लियों को रेबीज के टीके लगाए गए।
इस अवसर पर चिकित्सालय के डॉ. सौभाग सिंह चौधरी ने एक विश्व एक स्वास्थ्य जूनोसिस रोकें विषय पर पशु चिकित्सालय में उपस्थित चिकित्सकों, पशुधन सहायकों, पशुधन परिचर एवं गडरियों समेत पशुओं का टीकाकरण कराने आए पशुपालकों को संबोधित करते हुए कहा कि जूनोटिक रोगों के प्रसार को रोकने के लिए हमे मिलकर काम करना होगा। डॉ. चौधरी ने वर्षा जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए पशुधन सहायकों को निरंतर टीकाकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पशुओं के टीकाकरण कार्य में पशुधन सहायकों की किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विश्व जूनोसिस दिवस मनाने का उद्देश्य पशुओं से मनुष्यों में होने वाली महामारी को रोकना है। उन्होंने कहा कि रेबीज लाइलाज व जानलेवा रोग है लापरवाही एवं जागरुकता के अभाव में मनुष्य की मृत्यु भी हो सकती है। डॉ. चौधरी ने कहा कि फ्रांसीसी जीव विज्ञानी लुई पाश्चर ने 6 जुलाई, 1885 को 9 वर्ष के जोसेफ मीस्टे को पहला रेबीज का टीका सफलतापूर्वक लगाया था। चिकित्सा विज्ञान में इस महत्वपूर्ण घटना को चिन्हित करने के लिए विश्व जूनोसिस दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि रेबीज रोग का उन्मूलन टीकाकरण से ही संभव है। श्वान एवं बिल्ली पालने वाले पशु प्रेमी अपने पशुओं का नियमित टीकाकरण अवश्य कराएं। आईआईएल कंपनी के ललित राठौड़ ने कंपनी की ओर से 320 रेबीज टीकें चिकित्सालय को उपलब्ध कराएं।
डॉ. सौभाग सिंह चौधरी ने बताया कि टीकाकरण कार्यक्रम में समाजसेवी एवं पशु प्रेमी प्रज्ञा बंुदेल ने अपना विशेष सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक डॉ. समसाम अली खान, उपनिदेशक डॉ. दिलीप गिदवानी, डॉ. सोनल ठाकुर, डॉ. विजय अग्रवाल समेत पशुधन सहायक जितेंद्र चौधरी, दमयंती मालावत, पशुधन परिचर अब्दुल मन्नान आदि मौजूद थे।
राजस्थान लाइव न्यूज 24 Latest Online Breaking News