Breaking News

बीती रात को चोरों ने दो मकानों को बनाया निशाना

बीती रात को चोरों ने दो मकानों को बनाया निशाना

रिपोर्ट उमाशंकर शर्मा, टोडारायसिंह (केकड़ी)। उपखण्ड क्षेत्र के गांव माधोगंज में बीती रात को दो मकानों में चोरों ने लाखों रुपए के जेवरात सहित करीब 80 हजार नगद राशि चुरा ले गए। पीड़ितों ने मेहंदवास थाना में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार बीती रात गांव माधोगंज में रामनिवास तोगडा पुत्र धन्नालाल जाट तथा सीताराम बैरवा के मकानों में जंगला तोड़ कर कमरे में रखे कीमती आभूषण व नगदी चोरी कर ले गए। रामनिवास तोगडा के मकान से दो जोडी 500 ग्राम पायजेब, 3 मांदलिया, सोने की अंगूठी, दो चांदी की अंगूटी सहित अन्य सामान ले गए। वहीं सीताराम बैरवा के मकान से 80 हजार रुपए नगद, 15 ग्राम बाली, डेढ किलो चांदी की कनकती, 500 ग्राम कडूल्या सहित करीबन तीन लाख रुपए की चोरी का अनुमान लगाया गया है। चोरी की समय परिवार सहित सभी अपने अपने कमरों में सो रहे थे। सुबह जब गाय भैंसों को चारा तथा दूध निकालने के लिए बाडे की ओर गए तो कमरे का जंगला टूटा मिला तथा सामान बिखरे पडे दिखाई दिए। इस पर कमरों में तलाश किया तो आलमारी के ताले टूटे मिले तथा अलमारी में रखे सामान नहीं मिले। इसी प्रकार सीताराम बैरवा की दीवार का तोड कर चोर अंदर घुस गए और कमरे में रखी आलमारी से 80 हजार रुपए नगद सहित अन्य कीमती सामान नहीं मिल तो आस पास तलाश करने पर सामान बाडे में बिखरा मिला। दोनों पीड़ितों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाएं है, अनुसंधान जारी है।

Check Also

मालपुरा में जनगणना कार्य में हरिनारायण मीना सबसे आगे, 100 प्रतिशत कार्य पूरा कर रिपोर्ट भेजी

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor मालपुरा में जनगणना कार्य में हरिनारायण मीना सबसे …