Breaking News

मुख्यमंत्री की टोंक यात्रा को लेकर जिला कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, अधिकारियों की ली बैठक

मुख्यमंत्री की टोंक यात्रा को लेकर जिला कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, अधिकारियों की ली बैठक
टोंक, 26 जून। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा रविवार, 30 जून को कृषि उपज मंडी टोंक में 65 लाख से अधिक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की बढ़ी हुई राशि उनके खातों में हस्तांतरण करेंगे। टोंक में प्रस्तावित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। साथ ही, यात्रा की आवश्यक तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने पुलिस विभाग को यात्रा की संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था व पार्किंग, सार्वजनिक निर्माण को हैलीपेड, सेफ हाउस, सुगम सड़क मार्ग, नगर परिषद को अग्निशमन, सफाई, मोबाइल शौचालय, चिकित्सा विभाग को एंबुलेंस एवं मेडिकल स्टॉफ की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, विद्युत विभाग को कार्यक्रम स्थल पर निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति करने के लिए कहा। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेश चौधरी, एएसपी सरिता सिंह, सीईओ प्रतिष्ठा पिलानिया समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। कृषि उपज मंडी समिति का निरीक्षण कर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इससे पूर्व जिला कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी स्थित कार्यक्रम स्थल पर जाकर व्यवस्थाएं देखी।
उन्होंने वीआईपी एवं आमजन के प्रवेश, पार्किंग, सेफ हाउस, डोम, स्टेज एवं हेलीपेड आदि का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से की जा रही तैयारी की जानकारी लेकर बेहतर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Check Also

आम सूचना का खेल! अखबार में छपी, शहर में नहीं मिली — आपत्ति का समय भी निकल गया

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor आम सूचना का खेल! अखबार में छपी, शहर …