Breaking News

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किए श्रद्धासुमन अर्पित

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किए श्रद्धासुमन अर्पित
टोंक, 30 जनवरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहीद दिवस) पर मंगलवार को गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं शहीदों को याद किया गया। इस दौरान अजीम प्रेमजी संस्थान के युवा कलाकारों ने गांधी जी के प्रिय भजनों ‘वैष्णव जन तो तेने कहिये, रघुपति राघव राजा राम, श्री राम जय राम, तू ही है तो सहारा‘ का गायन किया। इस अवसर पर जिला प्रमुख सरोज बंसल, जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा, पूर्व विधायक कमल बैरवा, एडवोकेट नरेश बंसल, हरिप्रसाद बैरवा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारियों ने मौन रखकर बापू को स्मरण किया।

Check Also

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor “जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक …