Breaking News

भाजपा किसान मोर्चा के तत्वाधान में नमो कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

भाजपा किसान मोर्चा के तत्वाधान में नमो कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मालपुरा (टोंक)। ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने व प्रतिभाओं को निखारने के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जारी नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन आज शुक्रवार को भाजपा किसान मोर्चा टोंक के तत्वावधान में मालपुरा के हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान में किया गया।
उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं और जनसमूह को सम्बोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष भागीरथ चौधरी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए कई योजनाएं चलाई है। जिनका सीधा सीधा फायदा अब देश के किसानों को मिल रहा है। साथ ही कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का निवास होता है। खेलों से हमें नई ऊर्जा मिलती है। वहीं भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्पा राठौड़ ने कहा कि नमो कबड्डी प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को निखारने के साथ साथ आपसी सौहार्द बढाना भी है।
भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री रामअवतार मीणा ने कहा कि नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन पिछड़ी हुई ग्रामीण प्रतिभाओं को एक नया मंच देना है।
इस दौरान किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्योराज जाट, जिला मीडिया प्रभारी नरेंद्र सिंह ताखर, पंचायत समिति प्रधान सकराम चौपड़ा, किसान मोर्चा लांबाहरिसिंह मंडल अध्यक्ष महावीर सिंह कांटोली, किसान मोर्चा के मालपुरा अध्यक्ष बादल सिंह अजमेरा, किसान मोर्चा पचेवर मंडल अध्यक्ष गोपाल चौधरी, संवारिया मंडल के अध्यक्ष शंकर लाल चौधरी सहित भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष त्रिलोक चंद जैन उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा विजेता टीम लाबाहरिसिंह मण्डल को बतौर पारितोषिक 2100 रु एवं प्रशस्ति पत्र व उपविजेता टीम सँवारिया मण्डल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Check Also

जोधपुर संयुक्त संघर्ष समिति जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

🔊 इस खबर को सुने Gopal NayakChief Editor जोधपुर संयुक्त संघर्ष समिति जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी …