Breaking News

महिला श्रमिकों को कड़कड़ाती धूप में पालिका ईओ का घण्टों करना पड़ा इंतजार

मनरेगा में समय परिवर्तन की मांग को लेकर महिलाओं ने किया धरना प्रदर्शन

महिला श्रमिकों को कड़कड़ाती धूप में पालिका ईओ का घण्टों करना पड़ा इंतजार

मालपुरा (टोंक) – आज मंगलवार को इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना कार्यरत महिला श्रमिको ने पालिका परिसर और पालिकाध्यक्ष के घर के बाहर धरना प्रदर्शन कर मनरेगा में समय परिवर्तन की मांग की। नगर पालिका परिसर में धरना दे रहीं महिला श्रमिकों की मांग है कि उनका समय परिवर्तन करते हुए कार्य समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाए, ताकि कार्य को सहजता से किया जा सके और वे अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी निभा सके। महिला श्रमिकों ने बताया कि अभी उनके कार्य समय में संतुलन नहीं बैठ पाने की वजह से एक ओर जहां वे भीषण उमस भरी गर्मी से परेशान हो रही हैं, वहीं उनकी पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी समय से एवं समुचित रूप से नहीं संभाल पा रही हैं। कड़कड़ाती धूप में काम करने से कई महिला श्रमिकों की तबियत भी खराब हो चुकी है।
देश की सबसे बड़ी इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में कार्यरत महिला श्रमिकों को कड़कड़ाती धूप में अपनी मांगों को लेकर नगर पालिका के चक्कर काटने पड़े। महिला श्रमिक कभी पालिका ईओ के तो कभी पालिकाध्यक्ष के घर सुबह से लेकर दोपहर तक चक्कर काटती रही। समय परिवर्तन की मांग को लेकर जब महिला श्रमिक अपनी समस्या को लेकर नगर पालिका पहुंची तो पालिका ईओ नही मिले तो महिलाओं ने पालिका में ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। पालिका ईओ का घन्टो इंतजार करने के बाद महिला श्रमिक पालिकाध्यक्ष के घर पहुंची।

पालिकाध्यक्ष के घर से बाहर नही आने पर आक्रोशित महिला श्रमिको ने पालिकाध्यक्ष के घर के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद में आई पालिकाध्यक्ष ने महिला श्रमिकों को आश्वासन दिया कि मैने जिला कलेक्टर से बात कर ली है। आप पालिका ईओ के पास जाकर अपनी समस्या बताइए। वापस महिलाओं को चिलचिलाती धूप में पालिका आना पड़ा, जहाँ महिलाओं को भीषण गर्मी व धूप में घण्टों पालिका ईओ का इंतजार करना पड़ा। पालिका ईओ ने महिला श्रमिकों से कहा कि समय बिना सरकारी आदेश के बदला नही जाएगा। आप चाहे कार्य पर आए या नहीं। वही महिला श्रमिकों ने इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना का बहिष्कार करने की चेतावनी भी दी है।

Check Also

राज्य सरकार का बजट 2025 – 26 अंत्योदय और सर्वसमावेशी विकास पर हैं केंद्रित : केबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor राज्य सरकार का बजट 2025 – 26 अंत्योदय …