Breaking News

भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन कल सिंधोलिया में

भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन कल सिंधोलिया में

मालपुरा (टोंक) – भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में मालपुरा उपखंड पर कार्यकर्ता सम्मेलन कल 02 जुलाई रविवार को सिंधौलीया माताजी मंदिर प्रांगण में आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कन्हैयालाल चौधरी, विधानसभा संघटन विस्तारक सुमित आचार्य, विधानसभा प्रभारी रामचंद्र गुर्जर एवं उत्तर प्रदेश से पहुंचे अल्पकालीन विस्तारक ललित कुमार विश्नोई, उमेश यादव, सुमित दिवाकर एवं रमाकांत पटेल होंगे। कार्यक्रम में पार्टी के मालपुरा शहर, लांबाहरिसिंह, लावा एवं पचेवर मंडल के सभी मंडल अध्यक्ष मय कार्यकारिणी, बूथ अध्यक्ष मय कार्यकारिणी, सभी मोर्चे मय कार्यकारिणी, पार्टी के सभी श्रेष्ठ और वरिष्ठ कार्यकर्ता बंधु और पदाधिकारी, पार्टी के जनप्रतिनिधि, प्रधान चेयरमैन, डीआर, सीआर, पार्षदगण उपस्थित रहेंगे।

Check Also

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor “जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक …