Breaking News

द्वारिका देवी को मिला निःशुल्क चूल्हा एवं गैस सिलेंडर का लाभ

द्वारिका देवी को मिला निःशुल्क चूल्हा एवं गैस सिलेंडर का लाभ
टोंक, 9 जून। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अगुआई में राज्य सरकार आमजन के कल्याण के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। साथ ही, महंगाई से राहत देने की सोच से चलाया जा रहा प्रशासन गांवों के संग अभियान अपनी आश्चर्यजनक सफलता की कहानी का संग्रह बन रहा है। इन कैंपों में आने वाले विभिन्न वर्ग और समुदाय के लोग राज्य सरकार की  विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में अपना पंजीकरण करवाकर लाभ प्राप्त कर अत्यंत हर्ष का अनुभव कर रहे है। टोंक जिले के मालपुरा उपखंड के ग्राम देवल की रहने वाली द्वारिका देवी आर्थिक दृष्टि से कमजोर होने के कारण रसोई गैस सिलेंडर लेने में असमर्थ थी। उन्होंने अपनी समस्या शिविर में उपस्थित उपखंड अधिकारी महिपाल सिंह विकास अधिकारी सतपाल कुमावत एवं ग्राम पंचायत के सरपंच रामस्वरूप मीणा को बताई। इस पर सरपंच रामस्वरूप मीणा ने द्वारिका देवी की समस्या का तत्काल समाधान करते हुए निःशुल्क चूल्हा और गैस सिलेंडर उपखंड अधिकारी एवं विकास अधिकारी के हाथों प्रदान कराकर इनकी रसोई को सुविधाजनक बनाया। साथ ही, महंगाई राहत कैंप की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया।
कैंप में अपनी समस्या का समाधान मौके पर ही होने पर द्वारिका देवी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा स्थानीय प्रशासन को महंगाई राहत एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान आयोजित करने पर धन्यवाद दिया।

Check Also

आम सूचना का खेल! अखबार में छपी, शहर में नहीं मिली — आपत्ति का समय भी निकल गया

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor आम सूचना का खेल! अखबार में छपी, शहर …