Breaking News

विमला देवी को मिला पेंशन का लाभ

विमला देवी को मिला पेंशन का लाभ

टोंक, 16 मई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान में आने वाले लोग सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं में अपना पंजीकरण करवाकर लाभ ले रहे हैं। उपखंड मालपुरा के ग्राम सिंधोलिया की निवासी विमला देवी जो कि पेंशन से वंचित वृद्ध महिला है। उन्होंने शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों से पेंशन प्राप्त करने की गुहार लगाई। इस पर उपखंड अधिकारी महिपाल सिंह ने प्रकरण की जांच कर विमला देवी बैरवा को उपयुक्त पाते हुए जनाधार अपडेट करवाया। साथ ही, वृहद महिला को पेंशन योजना से लाभान्वित किया। उन्होंने अपनी समस्या का तत्काल समाधान होने और कई जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को प्रशासन गांवों के संग अभियान और महंगाई राहत कैंप आयोजित करने के लिए धन्यवाद दिया।

Check Also

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor “जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक …