सफलता की कहानी
नैराज गुर्जर का सहारा बनी राज्य सरकार
टोंक, 15 मई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैंप और प्रशासन गांवों के संग अभियान में प्रदेश के हर पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। टोंक के मालपुरा उपखंड के कचौलिया में आयोजित शिविर में नैराज गुर्जर को परित्यक्ता प्रमाण-पत्र जारी कर पेंशन चालू की गई। नैराज पिछले 8 वर्ष से परित्यकता का जीवन यापन कर रही हैं। उन्होंने प्रशासन गांव के संग अभियान में उपखंड अधिकारी महिपाल सिंह को अपनी व्यथा बताई। अधिकारियों ने प्रकरण की जांच की तथा इसे सही पाया। उन्होंने नैराज गुर्जर को परित्यक्ता प्रमाण पत्र दिया। कैंप में उपस्थित सामाजिक एवं न्याय विभाग के कार्मिक ने उनका जनाधार अपडेट कर परित्यक्ता पेंशन भी चालू कर दी। इस पर नैराज गुर्जर ने कहा कि पेंशन मिलने से उन्हें जीवन यापन में बड़ी मदद मिलेगी। उन्होंने इस जनकल्याणकारी योजना का लाभ प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
Check Also
“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग
“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की …
राजस्थान लाइव न्यूज 24 Latest Online Breaking News