Breaking News

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर जश्न मनाया, बांटी मिठाई।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर जश्न मनाया, बांटी मिठाई।

मालपुरा (टोंक) –
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लाॅक अध्यक्ष रामदेव बैरवा व शहर अध्यक्ष इशाहक नकवी के नेतृत्व में आतिशबाजी कर, मिठाई खिलाकर व रंग गुलाल लगाकर जश्न मनाया। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने रामदेव बैरवा ने बताया कि कांग्रेस ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में एकजुट होकर चुनाव लड़ा। जिसमें पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर मोदी लहर को बेनकाब कर दिया।

इस दाैरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामदेव बैरवा,शहर अध्यक्ष इशाहक नकवी, पूर्व चेयरमैन आशा महावीर नामा, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश सोनी, पूर्व उपप्रधान गोपाल गुर्जर, बिसूका सदस्य मुंशी खां, श्याम सुंदर शर्मा,मोहम्मद हनीफ,नूर मोहम्मद,अब्दुल मजीद,अतीक,हनीफ,सलीम मोहम्मद बनवारी बैरवा, कांग्रेस प्रवक्ता कैलाश गुर्जर , पूर्व पार्षद गजेन्द्र बोहरा, सीताराम नामा,नेमीचंद सिंधी,सहवृत पार्षद नरेन्द्र फुलवारिया, पार्षद प्रतिनिधि गोविन्द फुलवारिया मौजूद थे।

इधर, शहर अध्यक्ष इशाहक नकवी ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस विचारधारा पर विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने कहा देश में फैलाए गये नफरत के माहौल को खत्म करने और सच्चाई के रास्ते पर चलने के लिए उनके द्वारा निकाली गई “भारत जोड़ो यात्रा” के परिणाम कांग्रेस की जीत के साथ ही स्पष्ट दिखाई देने लगे हैं। इस जीत का असर इस साल मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनावों में दिखाई देगा।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर वह मिठाई खिलाकर जीत पर खुशी का इजहार किया ।

Check Also

15 लाख का यात्री प्रतीक्षालय या लीपापोती? मालपुरा बस स्टैंड पर सुविधाएं नदारद

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor 15 लाख का यात्री प्रतीक्षालय या लीपापोती? मालपुरा …