Breaking News

रामकन्या देवी को तत्काल मिला परित्यक्ता प्रमाण-पत्र।

रामकन्या देवी को तत्काल मिला परित्यक्ता प्रमाण-पत्र।

टोंक, 2 मई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पहल पर प्रदेश में आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैंप और प्रशासन गांवों के संग अभियान से लोगों को बड़ी राहत मिल रही है। टोंक की मालपुरा तहसील की ग्राम पंचायत आवड़ा में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान में आवड़ा की रहने वाली परित्यक्ता रामकन्या देवी की पेंशन स्वीकृत करने के लिए तत्काल परित्यक्ता प्रमाणत्र पत्र जारी किया गया। रामकन्या देवी ने बताया कि वह अपने पति से अलग रह रही हैं। उन्होंने उपखंड अधिकारी से पेंशन चालू कराने की दरख्वास्त की थी, जिसके लिए परित्यक्ता प्रमाण-पत्र होना जरूरी था। मालपुरा उपखंड अधिकारी महिपाल सिंह ने तत्काल रामकन्या देवी का परित्यक्ता प्रमाण-पत्र जारी करवाया। इतनी आसानी से काम होने पर रामकन्या देवी ने प्रशासन गांवों के संग अभियान शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रशासन को धन्यवाद दिया।

Check Also

आम सूचना का खेल! अखबार में छपी, शहर में नहीं मिली — आपत्ति का समय भी निकल गया

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor आम सूचना का खेल! अखबार में छपी, शहर …