Breaking News

बीसूका उपाध्यक्ष डॉ. चंद्रभान ने जिला कारागृह का किया औचक निरीक्षण

बीसूका उपाध्यक्ष डॉ. चंद्रभान ने जिला कारागृह का किया औचक निरीक्षण।

टोंक, 21 अप्रैल।

बीस सूत्री कार्यक्रम (बीसूका) की आयोजन, क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति के उपाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री डॉ. चंद्रभान ने गुरुवार शाम जिला कारागृह का आकस्मिक निरीक्षण किया। सशस्त्र गार्ड की सलामी के साथ जेल अधीक्षक वैभव भारद्वाज ने डॉ. चंद्रभान का स्वागत किया।
बीसूका उपाध्यक्ष ने कारागृह का निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों से बातचीत की और भोजन, चिकित्सा सुविधाओं आदि के बारे में जानकारी ली। बंदियों ने कारागृह प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को लेकर संतुष्टि जाहिर की। डॉ. चंद्रभान ने महिला वार्ड का भी निरीक्षण किया और वहां महिला बंदियों से भी भोजन एवं चिकित्सा सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। महिला बंदियों ने किसी तरह की समस्या नहीं बताई। डॉ. चंद्रभान ने महिला वार्ड में ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल के शिशु को दुलारा और आशीर्वाद दिया।
बीसूका उपाध्यक्ष ने जेल की समस्त सुविधाओं को लेकर संतुष्टि जाहिर की और जेल के शांत, स्वच्छ एवं हरे-भरे वातावरण की सराहना की। उन्होंने जेल में पदस्थापित समस्त कार्मिकों से वार्तालाप कर उनकी समस्याएं जानीं। जेल कार्मिकों ने 1998 से चली आ रही वेतन विसंगति की ओर ध्यान आकृष्ट किया। डॉ. चंद्रभान ने जेल कार्मिकों को आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे पर समाधान के प्रयास करेंगे। इस दौरान बीसूका उपाध्यक्ष के निजी सहायक हेमंत शर्मा, अभिषेक सुवालका, पंकज यादव मौजूद रहे। जेल स्टॉफ की ओर से कारापाल राजेश कुमार मीना, उप-कारापाल हीरालाल गुर्जर एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

Check Also

कृषि एवं पशुपालन में किसान नवीन तकनीक अपनाएं : प्रो. एस.पी. सिंह बघेल

🔊 इस खबर को सुने Gopal NayakChief Editor केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान अविकानगर …