Breaking News

मालपुरा में सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर की भर्ती 22 फरवरी को

मालपुरा में सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर की भर्ती 22 फरवरी को

टोंक, 17 फरवरी।

भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं ग्लोबल स्किल प्लेसमेंट के सौजन्य और एसआईएस के संयुक्त तत्वाधान में भर्ती कैंप आयोजित किया जा रहा है। दस्ता परिषद के बृजमोहन बेसरा ने बताया कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने के लिए सिक्युरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा 20 फरवरी को जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टोंक, 21 को निवाई, 22 को मालपुरा, 23 को देवली, 24 को पीपलू, 25 को उनियारा, 27 को टोडारायसिंह एवं 28 फरवरी को टोंक में प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपनी 10वीं एवं 12 वीं की अंकतालिका, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा आधार कार्ड के साथ उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 8078029369 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

Check Also

आम सूचना का खेल! अखबार में छपी, शहर में नहीं मिली — आपत्ति का समय भी निकल गया

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor आम सूचना का खेल! अखबार में छपी, शहर …