Breaking News

बालिका दिवस के अवसर पर बेटी बचाओे, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।

बालिका दिवस के अवसर पर बेटी बचाओे, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।

टोंक, 24 जनवरी।

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर मंगलवार को राजकीय पन्नाधाय बालिका आवासीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वजीरपुरा, टोंक में प्रातः 10 बजे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवप्राज मीना ने बताया कि इस अवसर पर छात्राओं ने विभिन्न प्रस्तुतियों के जरिए समाज में बालिकाओं के प्रति किये जाने वाले भेदभाव पर कटाक्ष किया। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी, पोस्टर, नारा लेखन, वाद-विवाद, मेंहदी-रंगोली सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनके माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम, बालिका शिक्षा, बाल विवाह पर रोक आदि का संदेश दिया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राआंे को पुरस्कृत कर अन्य विजेताओं को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
पीसीपीएनडीटी समन्वयक जगदीश प्रसाद गुर्जर ने बताया कि कन्या भ्रूण हत्या एवं भ्रूण लिंग जांच करने वाले व्यक्तियों की शिकायत टोल फ्री नंबर 104/108 एवं व्हाट्सएप नंबर 9799997795 पर की जा सकती है। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य आभा शर्मा ने बालिकाओं को कड़ी मेहनत के साथ निरन्तर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

Check Also

आम सूचना का खेल! अखबार में छपी, शहर में नहीं मिली — आपत्ति का समय भी निकल गया

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor आम सूचना का खेल! अखबार में छपी, शहर …