Breaking News

विद्यालय के वार्षिकोत्सव में भामाशाहों ने दिल खोलकर किया सहयोग।

विद्यालय के वार्षिकोत्सव में भामाशाहों ने दिल खोलकर किया सहयोग।

मालपुरा (टोंक) –

आज दिनांक 24 जनवरी 2023 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रिंडलिया बुजुर्ग में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोकुल मेघवंशी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता रुचिता सैनी सरपंच ग्राम पंचायत रिंडलिया बुजुर्ग ने की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि राजाराम चौधरी जीएसएस अध्यक्ष, मुकेश चौधरी सी आर प्रतिनिधि,रामरतन जांगिड़, भंवर लाल कुमावत, हेमराज चौधरी,मनोज सैनी, हजारी गुर्जर, आमीन खां, मीरबक्स इत्यादि रहे। कार्यक्रम में गोकुल जी मेघवंशी ने मय माइक सेट के 51000 रुपए का सहयोग प्रदान किया। भंवर लाल कुमावत ने 70 छात्रों के लिए जर्सी वितरण हेतु 21000 रुपए की घोषणा की।

राम रतन जांगिड़ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु छात्राओं के लिए 21000 रूपये की पोशाके भेंट की। कैलाश खटीक ने विद्यालय में एक अलमारी का सहयोग दिया। हेमराज चौधरी ने 11000, राजाराम चौधरी ने 5100 रुपए की लेड लाइटों का सहयोग दिया। प्रधानाचार्य सीमा सिहरा और सभी स्टाफ साथियों ने सभी आगंतुक मेहमानों का स्वागत किया एवं कार्यक्रम में सहयोग देने वाले भामाशाह का आभार व्यक्त किया।

Check Also

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की …