Breaking News

महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में राजस्थानी संस्कृति थीम पर रैंप वॉक का आयोजन किया गया।

महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में राजस्थानी संस्कृति थीम पर रैंप वॉक का आयोजन किया गया।

टोंक –

महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक मेरिंगटन सोनी ने बताया कि रैंप वॉक के लिए 18 से कम आयु एवं 18 से 45 वर्ष की आयु के दो ग्रुप बनाए गए। रैंप वॉक के लिए ज्यूरी पैनल में मेरिंगटन सोनी, कृष्णा चौधरी, संगीता दीपक शामिल थीं। उन्होंने बताया कि कनिष्ठ वर्ग में 14 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें प्रथम स्थान पर महविश, द्वितीय जीविका चौधरी एवं तृतीय स्थान पर रानी वर्मा विजेता रहीं। इसी तरह वरिष्ठ वर्ग में 62 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें खुशी कुमावत प्रथम, सना द्वितीय एवं रिया तृतीय स्थान पर रही। विजेताओं को जिला प्रशासन की ओर से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

Check Also

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor “जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक …