Breaking News

महाविद्यालय में छात्राओ को सिखाए आत्मरक्षा के गुर।

महाविद्यालय में छात्राओ को सिखाए आत्मरक्षा के गुर।

मालपुरा (टोंक) –

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालपुरा में आज दिनांक 15.12.2022 को कम्युनिटी पुलिस, टोंक की “आवाज दो” टीम द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा के तरीके बताये गये। जिससे वें स्वयं अपनी रक्षा आवश्यकता पड़ने पर कर सके। दल सदस्य अंजना ने छात्राओं को विभिन्न प्रकार के अपराधो एवं उनसे बचाव के तरीके बताये।

एवं वीना एवं मधु ने छात्राओं के साथ मिलकर प्रदर्शन करते हुए बताया कि छेडछाड़ जैसी घटनाओं के समय अपना बचाव किस प्रकार करे। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने टोंक से आयी टीम का आभार व्यक्त किया। छात्राओं ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं सुरक्षा से संबंधित प्रश्न पुछे गये। इस अवसर पर सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

Check Also

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की …