Chief Editor
भारत जोड़ो यात्रा में की शिरकत।
बूंदी –

शिवम माडर्न शिक्षा समिति उच्च माध्यमिक विद्यालय के सचिव और प्रबंधक श्याम सुंदर शर्मा के नेतृत्व मे “भारत जोडो यात्रा ” मे कापरेन (बूंदी) से प्रात: शामिल हुए तथा परबतसर विधायक रामनिवास गावडिया, NSUI के प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी तथा राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष अनिल चोपड़ा से शिष्टाचार भेंट की । भारत जोडो यात्रा के सफलता पूर्वक और राजस्थान मे अपार जनसमर्थन पर खुशी जाहिर की। शिष्टमंडल मे राजेन्द्र शर्मा शिवम माडर्न शिक्षा समिति, सुवालाल कुम्हार तथा बैजनाथ गुर्जर शामिल रहे।
राजस्थान लाइव न्यूज 24 Latest Online Breaking News