Chief Editor
ग्रामीणों ने भाजपा की जनाक्रोश यात्रा को दिखाए काले झंडे, सचिन पायलट जिंदाबाद के जमकर लगाए नारे
मालपुरा (टोंक) – 

आज शनिवार को ग्रामीणों ने भाजपा की जनाक्रोश यात्रा का विरोध करते हुए काले झंडे दिखाकर सचिन पायलट जिंदाबाद के जमकर नारे लगाए।मालपुरा उपखण्ड क्षेत्र में भाजपा द्वारा प्रदेश सरकार के खिलाफ जनाक्रोश यात्रा का रथ गांव गांव में निकाला जा रहा है। लेकिन आज जनाक्रोश यात्रा का रथ जब उपखण्ड की ग्राम पंचायत नगर में पहुँचा तो भाजपा की जनाक्रोश यात्रा को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। जन आक्रोश यात्रा के दौरान गांव के युवाओं ने यात्रा को काले झंडे दिखाकर सचिन पायलट जिंदाबाद के जमकर नारे लगाना शुरू कर दिया। भाजपा के पदाधिकारियों के द्वारा केवल अपने भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करके ही इतिश्री करनी पड़ी।
नगर गांव में ग्रामीणों द्वारा जनाक्रोश यात्रा का विरोध करना और काले झंडे दिखाना पूरे उपखण्ड क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। सूत्रों की माने तो नगर गांव के स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता भी जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों से संतुष्ट नहीं है। जिसके कारण जनाक्रोश यात्रा को ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा।
उल्लेखनीय हैं कि मालपुरा पंचायत समिति के प्रधान सकराम चौपड़ा का पैतृक गांव भी नगर ही है। और प्रधान के पैतृक गांव में ही भाजपा जनाक्रोश यात्रा का विरोध जनप्रतिनिधियों पर सवालिया निशान खड़ा करता है। कहीं यह 2024 में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा के खिलाफ बगावत तो नहीं है? विरोध में बड़ी बात यह रही कि भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा ही भाजपा का विरोध किया गया है। वहीं सूत्रों की माने तो क्षेत्रीय विधायक के जनाक्रोश यात्रा में नहीं पहुंचने से भी स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में असंतोष था।
राजस्थान लाइव न्यूज 24 Latest Online Breaking News