Breaking News

भाजपा की जनआक्रोश यात्रा में न तो दिखा जन और न दिखा आक्रोश।

भाजपा की जनआक्रोश यात्रा में न तो दिखा जन और न दिखा आक्रोश।


मालपुरा (टोंक) –

भारतीय जनता पार्टी द्वारा मालपुरा टोडारायसिंह विधानसभा क्षेत्र के गांव गांव में निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा में न तो जन दिखे और ना ही आक्रोश दिखा। जन आक्रोश यात्रा में केवल भाजपा कार्यकर्ताओं की ही भरमार रही। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व भाजपा के बड़े पदाधिकारियों द्वारा जन आक्रोश यात्रा से दूरी बनाए रखने के चलते स्थानीय भाजपा पदाधिकारी जनाक्रोश यात्रा में आमजन की भीड़ नहीं जुटा पा रहे है।

भाजपा की जन आक्रोश यात्रा में केवल स्थानीय गांव और  मंडल पदाधिकारी व भाजपा के कार्यकर्ता ही मौजूद रहे। ग्रामीण अंचलों से आ रही खबरों के अनुसार आमजन के कार्य नहीं होने के कारण व क्षेत्रीय नेताओ के झूठे जुमलों से परेशान जनता ने जनाक्रोश यात्रा में कोई रुचि नहीं दिखाई। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र की जनता से चुनावी संग्राम में बड़े बड़े वादे कर चुनाव जीतने के बाद वादे नहीं निभाने से ग्रामीण जनता अब भाजपा की जनाक्रोश यात्रा से किनारा कर रही हैं। ग्रामीणों अंचलों में विकास की गंगा बहाने की बात करने वाले नेताओं द्वारा गांवों की छोटी छोटी समस्याओं  को भी हल नहीं करने से ग्रामीण जनता भी अब मुख मोड़ रही हैं।

 

 

Check Also

आम सूचना का खेल! अखबार में छपी, शहर में नहीं मिली — आपत्ति का समय भी निकल गया

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor आम सूचना का खेल! अखबार में छपी, शहर …