Breaking News

नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान, मनाया अन्तराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस।

नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान, मनाया अन्तराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस।

टोंक, 6 दिसंबर।

नेहरू युवा केन्द्र टोंक के स्वयंसेवकों द्वारा जिला मुख्यालय पर कल अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस मनाया गया। जिला युवा अधिकारी हितेश कुमार ने बताया कि इस अवसर पर केंद्र के 30 स्वयंसेवकों ने सैनी छात्रावास महादेवाली में गाजर घास की कटाई कर श्रमदान किया। इस अवसर पर ब्लॉक वॉलंटियर अशोक तंवर ने स्वयंसेवकों के मुख्य उद्देश्य, आयामों पर अपने विचार व्यक्त किए। मंडल अध्यक्ष नानूराम, संजय शर्मा ने आत्मनिर्भर भारत में युवाओं की भागीदारी पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर राहुल शर्मा, खुशीराम सैनी, दीपक सैनी, दिनेश सैनी आदि उपस्थित रहे।

Check Also

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor “जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक …