Breaking News

कछुआ की एवज में धोखाधडी करके लाखों रूपये एठने वाला युवक गिरफ्तार

कछुआ की एवज में धोखाधडी करके लाखों रूपये एठने वाला युवक गिरफ्तार

मालपुरा (टोंक)-

आज शनिवार को मालपुरा पुलिस ने कछुआ की एवज में धोखाधडी व ठगी करके लाखों रूपये एठने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मालपुरा थानाधिकारी भूराराम खिलेरी ने बताया कि मनीष त्रिपाठी जिला पुलिस अधीक्षक टोंक के आदेशानुसार एंव राकेश बैरवा अति0 पुलिस अधीक्षक मालपुरा, सुशील मान वृताधिकारी पुलिस वृत मालपुरा के निर्देशन में थान हाजा पर टीम का गठन कर प्रकरण संख्या 319 / 2022 में कछुआ की एवज में धोखाधडी व ठगी करके लाखों रूपये एठने वाला अभियुक्त सूरज उर्फ सूरज मल पुत्र काना बावरी उम्र 28 साल निवासी अजमेरो की ढाणी मालपुरा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को गिरफतार कर अन्य आरोपीगणो के सम्बन्ध मे पूछताछ व अनुसंधान किया जा रहा है। आरोपी ने मालपुरा निवासी परिवादी रमेशचंद विजय के साथ कछुए के एवज में आठ लाख रुपए की ठगी की है।

Check Also

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की …