Breaking News

जनाक्रोश यात्रा को लेकर भाजपा की बैठक हुई आयोजित।

जनाक्रोश यात्रा को लेकर भाजपा की बैठक हुई आयोजित।

मालपुरा –

प्रदेश सरकार के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा के संदर्भ में मालपुरा टोडारायसिंह विधानसभा क्षेत्र की मीटिंग आज महेश सेवा सदन मालपुरा मे आयोजित की गई।
बैठक में जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराना, यात्रा जिला संयोजक सतीश  चंदेल, प्रदेश से नियुक्त प्रभारी राजेश गुर्जर, प्रधान पंचायत समिति मालपुरा सकराम चोपड़ा, जिला पदाधिकारी, और सभी मंडल अध्यक्ष सहित जन आक्रोश यात्रा विधानसभा संचालन समिति, मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। विधानसभा संयोजक संत कुमार जैन ने स्वागत उद्बोधन देते हुए पधारे हुए सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ता बंधुओं से आग्रह किया कि यात्रा के प्रारंभ स्थान टोडारायसिंह ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारे सभी से‌ विधानसभा प्रभारी श्री राजेश गुर्जर ने सभी पदाधिकारियों से और मंडल अध्यक्षों से यात्रा की तैयारियों के लिए जुट जाने का आह्वान किया।
मुख्य वक्ता के रूप में उद्बोधन देते हुए जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र जी पराना ने उपस्थित सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बंधुओं से अपना व्हाट्सएप और फेसबुक डीपी चेंज करने का आह्वान किया। यात्रा के रूट को इस तरह से बनाया जाए की ज्यादा से ज्यादा क्षेत्र यात्रा से जुड़ सकें। पिछले 4 सालों में कांग्रेस के शासनकाल की विफलताओं को जनता के बीच ज्यादा से ज्यादा ले जा सके।
जिला संयोजक  सतीश चंदेल ने उद्बोधन देते हुए सभी पदाधिकारियों से निवेदन किया समय निकालकर सभी लोग ज्यादा से ज्यादा यात्रा से जुड़े। यात्रा में आमजन का जुड़ाव ज्यादा से ज्यादा हो ऐसा कार्य करें।
मालपुरा शहर मंडल अध्यक्ष त्रिलोक चंद जैन ने पधारे हुए सभी अतिथियों पदाधिकारियों और कार्यकर्ता बंधुओं का धन्यवाद अर्पित किया। अंत में सह संयोजक नरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि यात्रा रथ टोडारायसिंह से 4 दिसंबर से प्रारंभ होगा और पूरे विधानसभा क्षेत्र में घूमते हुए 14 तारीख को मालपुरा शहर में समापन होगा।

Check Also

आम सूचना का खेल! अखबार में छपी, शहर में नहीं मिली — आपत्ति का समय भी निकल गया

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor आम सूचना का खेल! अखबार में छपी, शहर …