Breaking News

अन्तर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस का हुआ आयोजन।

 

अन्तर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस का हुआ आयोजन।

मालपुरा –

आज दिनांक 25 नवम्बर 2022 को सिकोईडिकोन मालपुरा द्वारा महेश सेवा सदन में अन्तर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस आयोजित किया गया। जिसमे जेण्डर आधारित हिंसा को समाप्त करने एवं जेण्डर समानता को बढ़ावा देने हेतु जागरूकता अभियान की शुरूआत ब्लॉक स्तर से किया गया जो 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर 2022 तक पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा।

बैठक मे तालुक विधिक सेवा प्राधिकरण से अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भावना भार्गव ने महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा के लिए विस्तार से बताया और कहा कि महिला शिक्षा जरूरी है तभी महिला सशक्त हो सकती है और आगे कहा कि महिला कोमल है परन्तु कमजोर नही है।

अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक राकेश बैरवा कि बेटियों को शिक्षित करने की अपने ही परिवार से शुरूआत करनी होगी पर बताया। उनको घर से बाहर जाने का मौका दे। घरो में हिंसा नही होने दे। थाने में महिला डेस्क बनी है उससे परामर्श ले। ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी भरत सिंह गुर्जर ने महिलाओ के लिए चल रही विभागीय सरकारी योजनाओ के बारे मे विस्तार से बताया।केएसएस महासंघ अध्यक्ष कैलाश गुर्जर ने संगठनो पर प्रकाश डाला।

अनिल भारद्वाज ने महिला जागरूकता अभियान मे संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यो पर प्रकाश डाला। अन्त मे कार्यक्रम समन्वयक प्रहलाद जाट ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Check Also

आम सूचना का खेल! अखबार में छपी, शहर में नहीं मिली — आपत्ति का समय भी निकल गया

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor आम सूचना का खेल! अखबार में छपी, शहर …