Breaking News

जिला कलेक्टर ने नगरीय निकाय फ्लैगशीप योजनाओं की

जिला कलेक्टर ने नगरीय निकाय फ्लैगशीप योजनाओं की समीक्षा की।
टोंक, 23 नवम्बर।

जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल ने कल बुधवार को कलेक्टर कक्ष में जिले के नगरीय निकायों के आयुक्त एवं अधिशाषी अधिकारियों को इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में अधिकाधिक जरूरतमंद लोगों को काम देने के निर्देश दिए। उन्होंने इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना एवं इंदिरा रसोई योजना में प्रगति की भी समीक्षा की।
जिला कलेक्टर ने नगरीय निकाय मालपुरा के कार्यवाहक ईओ देशराज मीणा से नगरीय निकायों की सभी योजनाओं में पिछड़ने का कारण पूछते हुए उपखंड अधिकारी मालपुरा रामकुमार वर्मा के साथ समन्वय बनाकर सरकार की फ्लैगशीप स्कीम से लोगों को लाभ देने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि मालपुरा शहरी क्षेत्र में जॉब कार्ड का सर्वे कराने तथा इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट योजना में कम प्रगति पर लीड बैंक मैनेजर के साथ बैठक कर ऋण योजनाओं से लोगों को लाभ पहुंचाए।
प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत जिला कलेक्टर ने नगर निकाय वाइज पट्टा वितरण की समीक्षा करते हुए पात्र व्यक्तियों को समय पर पट्टा देने के निर्देश दिए। भिक्षावृत्ति करने वाले लोगों का सही सर्वे कर इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना से जोड़ने के लिए कहा।
बैठक में एसडीओ रामकुमार वर्मा, नगर परिषद आयुक्त अनीता खींचड़, ईओ देवली सुरेश मीणा, ईओ निवाई महिमा डांगी, ईओ उनियारा महेन्द्र चारण एवं ईओ टोडारायसिंह मनीषा भी मौजूद थे।

Check Also

आम सूचना का खेल! अखबार में छपी, शहर में नहीं मिली — आपत्ति का समय भी निकल गया

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor आम सूचना का खेल! अखबार में छपी, शहर …