Breaking News

मालपुरा पालिका में पोपा बाई का राज, जनप्रतिनिधि भी धोना चाहते है बहती गंगा में हाथ?

मालपुरा पालिका में पोपा बाई का राज, जनप्रतिनिधि भी धोना चाहते है बहती गंगा में हाथ?

मालपुरा –

मालपुरा नगर पालिका में विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पालिकाध्यक्षा से लेकर पार्षदों तक घोटालों के आरोपों से नहीं बच पाए हैं। पूर्व में भी नगर पालिका में एसीबी की कार्यवाही में पालिकाध्यक्षा को निलंबित किया जा चुका है। वहीं आज वार्डवासियों द्वारा मालपुरा उपखण्ड अधिकारी रामकुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपकर नगर पालिका के पार्षद पर प्रभावशाली लोंगो के साथ मिलकर अतिक्रमण करने के साथ ही पालिका प्रशासन पर भी गम्भीर आरोप लगाए गए हैं।
ज्ञापन में बताया गया कि मालपुरा नगर पालिका के वार्ड नं 31 में जनप्रतिनिधियों व प्रभावशाली लोंगो द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है। नगर पालिका प्रशासन की कार्यशैली पर गम्भीर आरोप लगाते हुए बताया कि पालिका प्रशासन को बार बार शिकायत किए जाने पर भी पालिका प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्यवाही नही की गई। साथ ही वार्ड नं 14 से पालिका पार्षद बाबूलाल नावरिया पर भी स्थानीय लोंगो के साथ मिलकर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया गया है। ज्ञापन में नगरपालिका प्रशासन व जनप्रतिनिधियों पर आरोप लगाते हुए बताया गया कि पालिका में पोपा बाई का राज है। जनप्रतिनिधि भी अब बहती गंगा में हाथ धोने से नहीं चूक रहे हैं। वही उपखण्ड अधिकारी रामकुमार वर्मा ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच करवाए जाने का आश्वासन दिया।

Check Also

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor “जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक …