Breaking News

राजीविका द्वारा बैंकर्स कार्यशाला का आयोजन

राजीविका द्वारा बैंकर्स कार्यशाला का आयोजन
टोंक-

राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद् टोंक की ओर से जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में सभी बैंक शाखा प्रबंधको के साथ होटल शाकुन्तलम् में एक दिवसीय बैंकर्स कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यशाला में अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक, एनआरपी एवं समस्त बैंक शाखा प्रबंधक तथा राजीविका से समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

कार्यशाला में राजीविका के जिला प्रबंधक ने सभी सहभागियों का स्वागत करते हुए राजीविका की प्रगति के बारे में बताया की राजीविका के अर्न्तगत समूह को वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने में सभी बैंकर्स की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका रही है। एनआरपी डीडी मिश्रा ने सभी बैंकर्स को प्रोत्साहित करते हुए स्वयं सहायता समूह का गठन, संचालन, वित्तीय समावेशन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान में महिला सशक्तिकरण स्वयं सहायता समूह के माध्यम से ही संम्भव हैं। जितेन्द्र यादव ने ऑनलाइन लोन एप्लीकेशन, इन्षोरेन्स, बीसी तथा समूहो की दोहरी प्रमाणीकरण के बारे में जानकारी दी।

Check Also

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

“जहाँ शिकायत करनी है कर दो…” ई-मित्र संचालक की कथित दबंगई, कलेक्टर से कार्रवाई की …