Breaking News

मालपुरा पालिका में एक और नया इतिहास रचा गया। आशा नामा बनी सर्वाधिक बार पालिकाध्यक्षा का पदभार करने वाली प्रथम महिला।

मालपुरा पालिका में एक और नया इतिहास रचा गया।

आशा नामा बनी सर्वाधिक बार पालिकाध्यक्षा का पदभार करने वाली प्रथम महिला।

मालपुरा –

आज दिनांक 12 अक्टूबर 2022 को नगर पालिका मालपुरा के इतिहास में एक ओर नया इतिहास रचा गया है। आशा महावीर नामा बनी सर्वाधिक बार पालिकाध्यक्षा का पदभार ग्रहण करने वाली प्रथम महिला। नामा ने आज चौथी बार पालिकाध्यक्षा पद का पदभार ग्रहण किया।

मालपुरा की राजनीतिक सियासत के चाणक्य कहे जाने वाले नामा ने एक बार फिर यह कर दिखाया कि राजनीति में यूं ही उन्हें चाणक्य नहीं कहा जाता। स्वायत्त शासन विभाग के आदेशानुसार नगर पालिका मालपुरा के अध्यक्ष पद पर आशा महावीर नामा ने आज सपरिवार विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद सादगीपूर्ण तरीके से पदभार ग्रहण किया।

इस दौरान नामा ने कहा कि मालपुरा के विकास में कोई कमी नही आने देंगे। हम सब मिलकर मालपुरा का चहुंमुखी विकास करेंगे। मैं सबको साथ लेकर चलने वाली महिला हूँ। मालपुरा के विकास के लिए मैं सबके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करूंगी।
इस अवसर अधिशासी अधिकारी देशराज मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष रामदेव बैरवा, किसान नेता किशन फगोडिया,जिला परिषद सदस्य छोगा लाल गुर्जर, पूर्व उपप्रधान गोपाल गुर्जर,टोडारायसिंह चेयरमैन सत्यनारायण सैनी,टोडा कांग्रेस प्रतिपक्ष नेता लवकुश वर्मा,

पार्षद व नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद हनीफ नकवी,अतीक हसन,नूर मोहम्मद,अब्दुल मजीद,आबिद,धनराज वाल्मीकि,सहवृत पार्षद नरेन्द्र फुलवारिया,नोरतमल वर्मा,कन्हैया लाल सैनी, गणेश चौधरी, पार्षद प्रतिनिधि गोविन्द फुलवारिया, गजेन्द्र वर्मा,हनुमान सिंगल एवं सम्पूर्ण नगर पालिका मालपुरा कमर्चारी व पार्षदों सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Check Also

जल संरक्षण अभियान पंरपरा और भविष्य दोनों को सहेजने का प्रयास-राजेंद्र गुर्जर

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor जल संरक्षण अभियान पंरपरा और भविष्य दोनों को …