Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन मालपुरा ने किया रामदोज महोत्सव की शोभायात्रा का भव्य स्वागत।

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन मालपुरा ने किया रामदोज महोत्सव की शोभायात्रा का भव्य स्वागत।

मालपुरा –
कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार जैन नीटू ने बताया रामदोज महोत्सव के पावन अवसर पर विजयवर्गीय समाज की शोभायात्रा के आजाद चौक पहुंचने पर वैश्य समाज मालपुरा द्वारा विजयवर्गीय समाज के अध्यक्ष हनुमान विजय राजपुरा वालों का माला साफा एवं दुपट्टा ,महिला अध्यक्ष राखी सरसेना का शॉल , युवा संयोजक रोहन बोरा का माला दुपट्टा से सम्मान किया। साथ ही वैश्य समाज अध्यक्ष सुरेश विजय का भी उपस्थित सभी वैश्य समाज के पदाधिकारियों ने साफा माला पहना कर सम्मान किया।शोभायात्रा में उपस्थित विजयवर्गीय समाज के पदाधिकारियों एवं वैश्य समाज के पदाधिकारी महिला पुरुषों का भी दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया एवं शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गई।
इस अवसर पर ओसवाल समाज अध्यक्ष चैनराज, सरावगी समाज अध्यक्ष डॉ राकेश जैन, वैश्य समाज संरक्षक एडवोकेट राजकुमार जैन, महामंत्री पवन सुराशाही, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष त्रिलोक चंद जैन, अमृतचंद जैन पचेवर, युवा संयोजक केदार गुप्ता, एडवोकेट विनय जैन, एड कृष्णकांत जैन, अनिल सुराशाही , पार्षद डॉ अंकित जैन, नरेंद्र सिंह मेहता,भागचंद विजय, दीपक तोषनीवाल, बालमुकुंद बाहेती, महेश माहेश्वरी, रामचरण डांस, रामजीलाल विजय पत्रकार, बृजमोहन गुप्ता , रामपाल आगीवाल, मनीष कासलीवाल, महिला अध्यक्षा अरुणा बिरला, शशी जैन एडवोकेट, भाजपा अध्यक्ष सुमन आगीवाल , सुशीला बिरला, उषा विजय, संगीता कापड़ी ,जूली विजय, नीलू डांस ,कुसुम देशमी, सुनीता लावा एवं प्रियंका रानोली आदि वैश्य समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे । माइक संचालन राकेश जैन टोरडी ने किया।

Check Also

आम सूचना का खेल! अखबार में छपी, शहर में नहीं मिली — आपत्ति का समय भी निकल गया

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor आम सूचना का खेल! अखबार में छपी, शहर …