Breaking News

केन्द्रीय विद्यालय अविकानगर में विद्यालय प्रबंधन समिति की संगोष्ठी का हुआ आयोजन।

 

केन्द्रीय विद्यालय अविकानगर में विद्यालय प्रबंधन समिति की संगोष्ठी का हुआ आयोजन।

मालपुरा – केंद्रीय विद्यालय अविकानगर में कल 30 जुलाई शनिवार को विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं निदेशक केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान अविकानगर डॉ अरुण कुमार तोमर की अध्यक्षता मे विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन किया गया । विद्यालय के प्राचार्य ईश्वर सिंह ने बताया कि बैठक के दौरान निदेशक तथा समिति के अन्य सदस्यों ने 10 वीं तथा 12 वीं सीबीएससी बोर्ड परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए विद्यालय प्रशासन को बधाई दी तथा विद्यालय के विकास के लिए बहुमूल्य सुझाव भी दिए । विद्यालय में चलने वाली स्काउट- गाइड तथा कब -बुलबुल की गतिविधियों से विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों का हृदय गद्‌गद हो गया । ज्ञातव्य है कि कक्षा दसवीं सीबीएसई परीक्षा परिणाम में केंद्रीय विद्यालय अविकानगर ने जयपुर संभाग में तीसरा स्थान प्राप्त किया था और बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में जयपुर संभाग में चौथा स्थान प्राप्त किया । केंद्रीय विद्यालय अविकानगर के लिए यह हर्ष एवं गौरव का विषय है । निदेशक ने विद्यालय में कंप्यूटर व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के आश्वासन भी दिए ।

Check Also

जैन साधु-संतों की सुरक्षा को लेकर उठी मांग, केंद्र व राज्य सरकार से ‘संत सुरक्षा नीति’ लागू करने की अपील

🔊 Listen to this Gopal NayakChief Editor जैन साधु-संतों की सुरक्षा को लेकर उठी मांग, …